
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में एड्स जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें सांदीपनि नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया, उक्त कार्यक्रम में CHC मस्तूरी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे, ICTC परामर्शदाता स्वप्निल राय ने HIV/AIDS के बारे में विस्तार से जानकारी दिया, और HIV संक्रिमत व्यक्तियों के साथ समानता के व्यवहार करने हेतु प्ररित किया गया, एवं Hiv संक्रिमत लोगो को मिलने वाले कानूनी अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उक्त लोगो से समानता का व्यवहार करने हेतु जागरूक किया गया जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. एन. आर. कंवर बी एम ओ मस्तुरी, पूनम गौर, जया, प्रभा,स्टॉफ नर्स स्वप्निल राय काउंसलर,सुरेश मिरी,मधु साहू , घनश्याम साहू लैब टेक्नीशियन, तरूण श्रीवास,राधेश्याम,एवम संदीपनी नर्सिंग कॉलेज के टीचर एवम स्टूडेंट उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



