google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महटिकरा में कमेटी का गठन, शिक्षा पर जोर दिया गया

जगन महतो अध्यक्ष, निर्मला माता सचिव एवं कोषाध्यक्ष जयंती देवी बने

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

महटिकरा गांव में समाज को संचालन को लेकर कुर्मी समाज की अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कृष्णा पटेल एवं संचालन जागेश्वर महतो ने किया। बैठक में समाज के विकास के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। समाज को बेहतर ढंग से संचालन को लेकर सर्व सहमति से अध्यक्ष जगन महतो ,सचिव निर्मल महतो,कोषाध्यक्ष जयंती देवी एवं नारायण महतो ,मोहन महतो ,महेंद्र महतो को संरक्षक बनाया गया । वहीं गोवर्धन महतो अजय कुमार ,दासो महतो, करम महतो, गंगाधर महतो, फुलदेव महतो, सुनील कुमार, प्रीतम महतो ,पूनम देवी ,ममता देवी, शांति देवी ,किटी देवी को सदस्य बनाया गया है। बैठक में संबोधित करते हुए सचिव निर्मला माता ने कहा कि हमें अपने समाज के शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है, लोग शराब से दूर रहें ,अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दें ,ताकि आगे चलकर आपका बच्चा आपका सहारा बन सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)