मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर बढ़ाया ढांढस
दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: ईचागढ़ के विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक ग्राम नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। विधायक सविता महतो इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त किए। सविता महतो ने कहा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन जी का संघर्ष और त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



