युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी से दिल्ली राष्ट्रीय कार्यलय में कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने मिलकर कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
बिलासपुर । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी व राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचन्द्र पाढ़ी कोको जी का कर्नाटक चुनाव के जीत के पश्चात दिल्ली युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय में आगमन पर मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल दिल्ली हवाई अड्डा में उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने के बाद राष्ट्रीय कार्यलय में मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दिये। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का कर्नाटक चुनाव जीत में महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनत का आभार प्रकट करने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार जी भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी से मिलकर धन्यवाद व आभार व्यक्त कर युवाओं को प्रोत्साहित किये। श्रीनिवास बीवी व कार्यकर्ताओं ने डी के शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बने पर बधाई एवं शुभकामनाए दिये। प्रमुख रूप से विनीत कंबोज, अशोक राजवाल, जय प्रकाश, मोहम्मद इल्ताज,पैरी, प्रभात कुमार, अक्षय खुराना आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



