अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
जमशेदपुर (झारखंड) 18 मई 2023:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर कॉलेज इकाई एवं महानगर इकाई के द्वारा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव में छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर कॉलेज को ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमें मुख्य विषय कॉलेज परिसर में P.G के शिक्षको की कमी को पूरा करने को कहा गया, समय पर उपस्थित अभाविप के कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि विद्यार्थि परिषद् अपने स्थापना काल से ही छात्रों को हो रही समस्या के विषयों को बढ़ चढ आगे रखती है एवं छात्रों के लिए हमेशा आन्दोलन करने को तैयार रहती है।
महानगर सह मंत्री गौरव साहू ने कहा कि कॉलेज परिसर को 48 घंटे के भीतर सभी मांगों पर ध्यान देने एवं समाधान करने को कहा अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगीं अभिषेक कुमार कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष, गौरव साहू महानगर सह मंत्री,कार्तिक झा कोष प्रमुख,प्रियांशु राज कार्यालय मंत्री, बिक्कु ,कुनाल एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



