मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर
मोहर्रम के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का परिचय देते हुए लंगर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने लंगर ग्रहण कर इस सेवा कार्य में भागीदारी की। लंगर वितरण कार्यक्रम खास तौर पर मुस्लिम समाज के प्रति सम्मान और एकता के संदेश को लेकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, धर्मप्रेमी, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विनोद कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत की शिक्षा देता है। यह केवल मुस्लिम समुदाय का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस हमेशा सामाजिक सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता, और सेवा भाव के सिद्धांतों पर काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। लंगर वितरण कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। सभी ने एकजुट होकर अल्पाहार ग्रहण किया और विनोद कुशवाहा के इस प्रयास की सराहना की। विनोद कुशवाहा ने सभी का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



