दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)
नबीनगर (बिहार) कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा बगाही पंचायत में पूर्व मुखिया स्वर्गीय विनोद कुमार मेहता की पुण्यतिथि पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि राजेश राम को कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजेश राम एक कर्मठ, सुशील और मिलनसार विधायक हैं और तीसरी बार हैट्रिक लगाकर विधानसभा में विकास का एक नया इतिहास जोड़ेंगे।सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा से आए एआईसीसी कोऑर्डिनेटर सोमदेव ने कहा कि राजेश राम अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राजेश राम की जीत सुनिश्चित है और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता तन मन धन लगाकर उनकी जीत के इतिहास का गाथा लिखेंगे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



