google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा से बड़ी खबर — थाना सेक्टर-24 पुलिस की कार्रवाई में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण
नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, घड़ियाँ, कार की फर्जी नंबर प्लेट, एक आई-10 कार, लोहे का कटर, सब्बल, 11,400 रुपये नगद और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

“थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन शातिर चोर, बरामद सामान के साथ।”

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सुनसान इलाकों में बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद आई-10 कार का नंबर फर्जी पाया गया है, जिसका उपयोग आरोपी चोरी की घटनाओं में करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)