google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर बरगवां में सांस्कृतिक मंच निर्माण का शुभारंभ

नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बापू चौक वार्ड में किया भूमि पूजन, 15 वार्डों में बनेंगे मंच

अमलाई क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर नगर परिषद बरगवां अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। वार्ड क्रमांक 4, बापू चौक स्थित युवा जागृति मंच पंडाल में नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता द्वारा भूमि पूजन कर सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर युवा जागृति मंच परिवार सहित नगर के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज तोषनीवाल, नरेंद्र सिंह बग्गा, अमरजीत बग्गा, नरेश गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, संजय लालवानी, किशोर कहर, शिव कुमार कहर, दिनेश केसरवानी, मनोज गर्ग, नीरज गुप्ता, राजकुमार काहर, नीरज केसरवानी, सुरेंद्र गुप्ता, पप्पू द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बताया कि नगर के सभी 15 वार्डों में सांस्कृतिक मंच बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। यह मंच विशेष रूप से मां शक्ति की आराधना, दुर्गा पूजा, गणेश पूजा एवं अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। इसी दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)