google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोती बाग में सार्वजनिक शिव मंदिर निर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
8 जुलाई। किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 स्थित मोती बाग में वर्षों से प्रस्तावित सार्वजनिक शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वार्ड वासियों की वर्षों पुरानी आस्था, विश्वास एवं मांग को साकार करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


मोती बाग काली मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल ने किया। मंदिर के पुजारी बिरजू झा ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं शीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर निर्माण की इस पहल में इंदर चौहान का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर अरविंद मंडल ने कहा कि मोती बाग में सार्वजनिक शिव मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आस्था, विश्वास एवं मांग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण पूरी तरह जनसहयोग एवं जनभागीदारी से कराया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं वार्डवासियों से तन, मन एवं धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से शीघ्र ही यहां एक भव्य, सुंदर एवं आकर्षक सार्वजनिक शिव मंदिर का निर्माण पूर्ण किया जाएगा।


उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से बनने वाला यह सार्वजनिक शिव मंदिर आने वाले समय में मोती बाग की धार्मिक पहचान के रूप में स्थापित होगा। भूमि पूजन समारोह में इंदर चौहान, मुन्ना चौहान, संजय चौहान, रंजीत चौहान, कुंदन राजभर, नूनू झा, कमलेश कुमार, शिवसागर महतो, मनीष कुमार, दिलीप राम, अंजलि विश्वास, उमा देवी, अंजली देवी एवं रीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता तथा क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)