दैनिक समाज जागरण बहजोई
रजपुरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व मिली महिला और पुरुष के शव का एसपी ने खुलासा किया और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।,मृतकों पर मोटी रकम होने की शक में किया गया था दोनो का मर्डर,महिला और एक पुरुष का किया गया था तीन दिन पहले मर्डर,दिल्ली निवासी महिला और जनपद बदायूं निवासी था मृतक पुरुष,अमरोहा जनपद के दो आरोपी और एक आरोपी संभल निवासी,रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर के जंगल में मिले थे दोनो के शव,गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल।
जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में 7 सितंबर को गंगा तटीय क्षेत्र के गांव उमेदपुर में एक पुरुष और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें मृतक के पास मिली आधार कार्ड से जानकारी प्राप्त हुई थी कि मृतका किरन सोन दिल्ली के चांद नगर मोहल्ले की निवासी थी और पुरुष कृपाल सिंह जनपद बदायूं निवासी था।
एसपी चक्रेश मिश्र द्वारा खुलासा करते हुए बताया गया कि मृतका किरन सोन का बेटा काफी दिनों से लापता है और मृतका से कुछ आरोपी बेटे के फिरौती के रुपए मांग रहे थे और उसी कारण उसे थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव उमेदपुर के नजदीक बुलाया। रुपए ना देने पर आरोपियों ने मृतक पुरुष के सीने में गोली मार दी और आरोपियों से छूटकर भागी महिला जो कि मृतक से 300 मीटर की दूरी पर पकड़ कर आरोपियों ने उसके सर पर तमंचे की बट मारकर उसे भी मौत की नींद सुला दिया ।
आरोपी मृतका के पास जमीन बेच कर आई रकम को बेटे की फिरौती के रूप में ठगना चाह रहे थे लेकिन अभी तक मृतका का बेटा नहीं मिला है पुलिस ने तीनों आरोपी कैलाश अमरोहा जनपद के चकफेरी गांव का और मुकेश बदायूं जनपद के गांव कंदरपुर निवासी और डोरीलाल संभल जनपद के रजपुरा थाना के सिकंदरपुर निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एक घटना से संबंधित आरोपी फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार संबंधित जगह पर दबिश दे रही है। #sambhalpolice_news
#up_police #double_murder
- सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
- 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपालजीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
- तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादवमेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…
- श्रीनगर में गूंजा झारखंड के कर्मचारी मुद्दा, नियमितीकरण व सामाजिक सुरक्षा की मांग बुलंदअखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में झारखंड केज्वलंत सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठे समाज जागरण गोड्डा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 12 एवं 13 सितंबर26 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में देश के…
- उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शनउमंग हेल्पलाइन 14425 की दी जानकारी किशोर-किशोरियों की समस्याओं के समाधान में काउंसलिंग को बताया उपयोगीअनूपपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शनिवार, 12 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती, अनूपपुर में उमंग दिवस एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








