google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में मुठभेड़ के दौरान अपराधी की पैर में लगी गोली

पुलिस ने घायल अवस्था मे किया अपराधी को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के फुलवारी शरीफ और खगौल थाना की सीमा पर स्थित खगौल लख के पास पटना सिटी के कुख्यात अपराधी मैनेजर राय के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पटना सिटी स्थित दीदारगंज का रहने वाला कुख्यात बदमाश मैनेजर राय को एसटीएफ और खगौल थाना के पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। वही घायल अवस्था में अपराधी मैनेजर राय को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। खगौल लख के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब छह राउंड फायरिंग हुई। एम्स पटना के डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर इलाके की घेराबंदी कर दी है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी, डीएसपी समेत भारी संख्या पुलिस पहुंचकर जांच मर जुटी है। वही एफ एस एल की टीम बुलाकर वहां साक्षय एकत्रित कराया गया। मैनेजर राय लंबे समय से पटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने सहित करीब 20 संगीन मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह वांटेड चल रहा था और उस पर इनाम भी घोषित था। पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह खगौल इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और खगौल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही मैनेजर राय स्कूटी छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, उसने दो राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की तैयारी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)