google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आरआईटी थाना क्षेत्र मार्ग संख्या 7 निवासी मनोज की करंट लगने से मौत,घर में चल रही थी छठ की तैयारी*




अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


सरायकेला खरसावां (झारखंड)05 नवंबर 2024:– आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग संख्या 7+8 मकान संख्या निवासी मनोज कुमार घर के छत के ऊपर स्थित 11 हजार तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर उनकी हृदय विदारक मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार की सुबह 6 बजे की है।  जानकारी के अनुसार मनोज सुबह अपने घर के छत पर गमले से फूल तोड़ रहे थे, इसी क्रम में छत के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आ गए, जिसके झटके से वे छत पर जी अचेत हो गए, आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले लगे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी उमराववती देवी झारखंड सरकार में शिक्षिका है। इधर घटना के बाद उनके शुभचिंतकों का जुटान होना शुरू हो गया है। इस हृदय विदारक घटना के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही लोग बता रहे है। मौके पर कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, भाजपा नेता अजय सिंह, ब्रह्मानंद झा आदि पहुंचकर बिजली विभाग के लोगों को इस घटना की सूचना दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक विभाग के कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।

बड़े पुत्र का था शादी, 26 को था तिलक, परिवार की खुशी मातम में हुआ तब्दील

मनोज कुमार भाजपा से जुड़े हुए थे। वे पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में सक्रिय कार्यकर्ता थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार  घर में उनके पुत्र की शादी होने वाली थी। इसी माह 26 नवंबर को बड़ा पुत्र का तिलक आने वाला था। 2 दिसंबर को शादी थी। लेकिन एक दुर्घटना इस परिवार की सभी खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया।

खुद छठ करते थे मनोज, घर में चल रही थी तैयारी
मनोज खुद छठ करते थे। आज नहाए खाए कि तैयारी घाट में चल रही थी। ऊपरी तला पर ही छठ की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार वे साल के दोनों छठ करते थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)