पंकज कुमार पाठक संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा (झारखंड): झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पदमा प्रखंड में भी गुरुवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत पदमा गेट से हुई, जो राजा किला तक निकाली गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार, अंचलाधिकारी मोती लाल हेम्ब्रम, ज़िला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता,उपप्रमुख सत्येंद्र राणा ,एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि , प्रखंड के कई कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे शामिल हुए।
रैली में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ “जय झारखंड” और “बिरसा मुंडा अमर रहें” जैसे नारों से माहौल को जोश से भर दिया। यह आयोजन झारखंड की गौरवपूर्ण यात्रा और जनभावनाओं के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य की एकता, संस्कृति और प्रगति के संकल्प को मजबूत करते हैं।



