google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*डाला में 20 लाख के जेवरात पार, चोरी और छिनैती की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। डाला बाड़ी निवासी मनोज चौबे के घर में यह वारदात हुई। चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। परिवार को शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डाला पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। चोरी हुए जेवरात में एक हार सेट, चार कंगन, चेन, मांगटीका, करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल, चांदी की थाली, पान, सुपारी और नारियल शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

डाला क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी और छिनैती की कई घटनाएं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। इससे पहले क्षेत्र में बाइक चोरी और मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन छीनने की घटनाएं भी हुई थीं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)