google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं हेतु डीसीपी गोमती जोन को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया सम्मानित

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल

वाराणसी ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत, शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (वाराणसी इकाई) द्वारा पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, श्री आकाश पटेल को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान और जनहितकारी कार्यों के लिए संगठन के संस्‍थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) श्री वैभव बांगर से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका अभिनंदन करते हुए पारस्परिक संवाद के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वाराणसी जिलाध्यक्ष श्री सी.बी. तिवारी (राजकुमार तिवारी) ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गजेंद्र सिंह, जिला संरक्षक श्री अरुण मिश्रा ‘बबलू’, जिला महासचिव श्री मदन मुरारी पाठक ‘रिंकू’, तथा जिला संगठन मंत्री श्री प्रवीन यादव ‘यश’ आदि पत्रकार सम्मिलित रहे।
इस मुलाकात के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा, और ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)