राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।NH522 स्थित विष्णुगढ़ के चलानिया से चिमनी भट्ठा के मार्ग में 30 वर्षीय युवक रोहित सिंह पिता स्व सुरेंद्र सिंह का शव शनिवार अहले सुबह बरामद किया गया।शव की ऊपर उसकी बाइक गिरा हुआ था।शव को विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने अपने कब्जे कर पोर्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।मृतक के भाई सोनू सिंह के लगाए आरोप के आधार पर थाने की पुलिस ने लाइन होटल के संचालक महादेव गोप एवं उसका पुत्र विक्की यादव हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



