google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अरपा नदी के एनिकट में बहे ग्रामीण की 36 घंटे के बाद मिली लाश एसडीआरएफ की टीम ने 8 किलोमीटर दूर से किया बरामद

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी । थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में सोमवार शाम 6 बजे एनिकट को पार करते समय तेज बहाव में एक बाइक सवार एनिकट से नीचे गिरकर पानी की बहाव में बह गया था, वही बाइक एनिकट में फंस गया था जिसे मंगलवार को बरामद कर लिया था वही लापता विशंभर निषाद का कोई पता नहीं चल पाया था जिसकी 36 घंटे बाद आज सुबह 9 बजे के आसपास एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से 8 किलोमीटर दूर ग्राम ठाकुरदेवा के पास से शव को बरामद कर लिया है। ज्ञात हो कि सोमवार शाम ग्राम जैतपुर निवासी विशंभर निषाद उम्र 50 वर्ष तीज में अपनी बहन को लेने चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी जा रहे थे जो पाली स्थित एनिकट के ऊपर से बह रहे पानी के बीच अपने बाइक से पार करते समय बह गए थे। फिलहाल मस्तूरी पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)