समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। थाना क्षेत्र के फोरलेन पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट एवं धमकाने चमकाने के साथ-साथ, ट्रक एवं हाईवा से डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने धर दबोचा है।थाना मस्तुरी के सहायक उप निरीक्षक हेमन्त पाटले एवं हमराह स्टाफ आर सुखदेव मांड्रे, आर तोमर जाहिरे, संतोष पाटले,थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा आरोपी मनोज कुमार मिरी पिता रामकुमार मिरी उम्र 35 वर्ष निवासी कोरबी थाना बलौदा जिला जांजगीर द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ महिन्द्रा कार मे आकर टोल प्लाजा के पास ट्रक चालकों को लोहे का रॉड, लकड़ी का डंडा से डरा धमका कर नगदी एवं वाहनो का डीजल लूटपाट किया जा रहा था जिसे गश्त के दौरान सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुच कर 01 आरोपी को पकड़ा गया तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब हो गये पकड़े गये आरोपी से लूट के नगदी रकम 1000 रुपये ,डीजल 120 लीटर,महिंद्रा TUV 300 कार C G 13 A B 8901,लोहे की धारदार रॉड,प्लाटिक पाईप
समान बरामद किया गया, जिसे धारा 392,34 भा द वी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



