उत्तम सिंह:दार्जिलिंग: समाज जागरण: दुआरे राशन योजना में राशन सामग्री के बदले पैसा देने का आरोप एक राशन डीलर पर लगे हैं। यह मामला खोरीबाड़ी के लेधाराम जोत इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार लेधाराम जोत इलाके में राशन डीलर राशन लेकर उपभोक्ताओं को देने के लिए लेधाराम जोत इलाके में पहुंचा।लेकिन दुआरे राशन शिविर में जाने पर देखा गया कि खोरीबाड़ी के बदराजोत के डीलर नंबर 37 झंटू सरकार उपभोक्ताओं को चावल और आटा के बदले नकद राशि दे रहे हैं.
चावल की कीमत 28 टका प्रति किलोग्राम और आटे की कीमत 20 टका प्रति किलोग्राम है। डीलर झंटू सरकार इसी आधार पर उपभोक्ताओं को पैसा दे रहा था. मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया। घटना से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में राशन डीलर झंटू सरकार ने उपभोक्ताओं को राशन के बदले
पैसे देने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि एक महीने पहले उसका तबीयत खराब है।जिसके कारण वह बिस्तर पर पड़ा था, उसने आज आया तो देखा कि राशन सामग्री कम है। सभी कह रहे हैं कि 2 महीने का सामान देना है। सामान कम है इसलिए एक महीने का पैसा दे रहा था और एक महीने का राशन सामग्री दे रहा था। दूसरी ओर, खोरीबाड़ी बीडीओ दीप्ति साह ने फोन पर कहा कि लाभार्थियों को जितना राशन मिलना चाहिए था उतना दे दिया गया है।उन्होंने आधिकारिक तौर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



