दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि इस हत्या को ईओ के ही चालक मिथिलेश कुमार ने अंजाम दिया था। आईजी द्वारा बताया गया कि पूछताछ के दौरान चालक बार-बार अपना बयान बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
चालक ने बताया कि उसने बारुण स्थित पटना कैनाल रोड पर ईओ की कार रोककर पहले उनसे मारपीट की और फिर रोड से मारकर उनकी हत्या कर दी।घटना के बाद चालक ने शव को अस्पताल ले जाने का नाटक किया था, लेकिन पुलिस की जांच में उसका सच सामने आ गया।एक सरकारी पदाधिकारी की अपने ही चालक द्वारा हत्या किए जाने की खबर से डेहरी से लेकर औरंगाबाद तक प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या के पीछे की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



