दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार) 28 जनवरी 2023 :-
औरंगाबाद जिले के भगवान भास्कर की नगरी देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आज शनिवार से शुरुआत हो गया जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं प्रभारी मंत्री आलोक मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी छठ मेले को जो उद्घाटन होगा वह राजकीय मेला का उद्घाटन होगा। अगला बार जब हम आएंगे तो देव का राजकीय मेला का दर्जा लेकर आएंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि औरंगाबाद के जनता जो हमको प्यार और दुलार दिए हैं हम उसको भूलेंगे नहीं क्योंकि 2020 में सारा के सारा सीट हमको खाते में डाल दिए हैं उसको मैं कभी नहीं भूलूंगा चिंता करने का विषय नहीं है आप लोग सभी नौजवान तैयारी करिए हम सब को रोजगार देंगे आगे उन्होंने औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज पर बात करते हुए कहा कि हम जाकर देख लेंगे अगर औरंगाबाद के नाम आएगा तो उसको पूरा कर दिया जाएगा क्योंकि मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि सभी जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर देव महोत्सव में फिल्मी गायक अभिजीत भट्टाचार्य दिखाया जलवा। एक से एक फिल्मी गाने पर खूब झूमे श्रोता। यहां तक की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद चढ गए स्टेज पर और गायक अभिजीत के साथ फिल्मी गाने पर सुर में सुर मिलाकर साथ दिया।

तेजस्वी यहां एक राजनेता के साथ साथ सिंगर की भूमिका में नजर आए और फिल्मी गीतों पर जमकर झूमें। महोत्सव के उद्घाटन के बाद तेजस्वी यादव स्टेज पर पहुंचे और सिंगर अभिजीत के साथ एक मझे हुए गायक की तरह उनके साथ सुर से सुर मिलाया। लगभग आधे घंटे तक तेजस्वी ने सिंगर अभिजीत के साथ फिल्मी गाने गाए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी का यह अलग अंदाज देखकर लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा ली। इस उद्घाटन समारोह में रफीगंज विधायक नेहाल उद्दीन, विधायक डब्ल्यू सिंह, विधायक राजेश राम, विधायक भीम सिंह, औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, विधायक ऋषि कुमार के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



