मिंटू कुमार समाज जागरण
सदर प्रखंड के उप प्रमुख रविकांत सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी आषुतोष जी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. स्मृति, कर्बेकला पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव तथा अमनारी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों, ग्रामीण समस्याओं और प्रशासनिक समन्वय को लेकर चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। अंचलाधिकारी आषुतोष जी ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तत्पर रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



