google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा में बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद तीन बाइक जप्त एक तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में सिकरिया- ढिबर नहर के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब और महुआ फूल बरामद किया है। साथ ही मौके से तीन मोटरसाइकिल जप्त किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया ।मामले में थाना अध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि सिकरिया- ढिबर नहर के पास 20 लीटर देसी चुलाई शराब, 36 लीटर विदेशी शराब और लगभग 150 किलोग्राम महुआ फूल बरामद किया गया है साथ ही 3 मोटरसाइकिल और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति सुनी कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता- रमन राम, गांव-बनाही,थाना-पिपरा,जिला-पलामू(झारखंड) है ।उन्होंने बताया कि 2 शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में गिरफ्तार शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)