समाज जागरण डेस्क
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी ने कहा, ”हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है जो खुद कांग्रेस के नेताओं को समझ नहीं आ रही है. ये एक झटके में देश से गरीबी मिटा देंगे। आखिर ये राजसी जादूगर इतने सालों तक कहां छुपा रहा? 10 साल से कह रहे हैं कि उन्हें ‘झटके वाला’ मंत्र कहां से मिला? क्या ये गरीबों का अपमान नहीं है? ऐसे दावे करते हैं और इस वजह से वे हंसी का पात्र बन जाते हैं और देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता…”
पीएम मोदी मध्यप्रदेश मे एक चुनावी सभा को संबोधिक कर रहे थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस के द्वारा जारी घोषणा पत्र को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा है कि “आखिर देश से एक झटके मे गरीबी दूर करने वाला राजशाही जादूगर अभी तक कहाँ छुपा था” राहुल के गांधी के उस विडियों का हवाला दे रहे थे जिसमें उन्होने देश से एक झटके मे गरीबी मिटाने की बात कर रहे है। पीएम ने सवाल किया कि आखिर 57 सालों तक कांग्रेस के मन मे ये आईडिया क्यों नही आयी।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन मे कहा है कि आज से 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी मिटाने का नारा दिया । 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस रिमोट से सरकार चलायी। उस समय मे तो इनको ये मंत्र नही मिला इनको लेकिन अब इनको ऐसा मंत्र मिल गया है जिससे एक झटके मे गरीबी समाप्त की जा सकती है। आखिर ये मंत्र लाये कहाँ से है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या यह गरीबों की मजाक है या नही।
संबोधन मे पीएम ने कहा कि मोदी का अपना कोई सपना नही है आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आप लोगों ने हमे बहुत करीब से देखा है। आप लोगों को मुझ पर भरोसा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



