google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात बाइक सवार बदामशों ने दो ई-रिक्शा चालकों को मारी गोली, दोनों गंभीर रुप से घायल

समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा

बलिया। सुरेमनपुर स्टेशन के पास बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो ई-रिक्शा चालकों को गोली मार दी। दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया फिर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालात गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह दलबल के साथ पहुंच गए सुरेमनपुर स्टेशन के पास कोटवां गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अरमान (18) व विशाल पासवान (24) स्टेशन के बाहर पान की दुकान पर खड़े थे। तभी आए बाइक सवार अज्ञात बदमाश दोनों पर फायर कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों ई-रिक्शा चालक वहीं गिर कर बेसुध हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)