उमड़ रही भीड़
जितेंद्र शर्मा
अनूपपुर l जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना कला के हनुमान मंदिर प्रांगण में 23 दिसम्बर से प्रारंभ हुई संगीतमध्य श्रीमद्भागवत कथा को सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक सत्येन्द्र वषिष्ठ के कथा को सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। मन में श्रद्धा लिये भक्तजन कथा सुनने समय से पहुंच रहे हैं और प्रभु की की लीलाएं सुन रहे हैं। आयोजित हो रही संगीतमध्य भागवत कथा में सात दिनों में सम्पन्न होने वाली कथा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है , कथा के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक जिले के बटकेश्वर हनुमान धाम पटना कला में आयोजित हो रहा है। कथा का वाचन आचार्य सत्येन्द्र वषिष्ठ द्वारा किया जा रहा, कथा वाचन में सहयोगी आचार्य राघव पांडे, अनिल पांडे, सुमित तिवारी हैं।पटनाकला के समस्त ग्रामवासी और भक्तजनों ने जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुये कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है परिवार ईष्ट मित्रगण सहित कार्यक्रम में आकर पुण्य का भागीदार बने। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैलाश शर्मा, प्रशांत सिंह, मुरारी लाल पांडे, नारायण सिंह दादू भाई, देवी सिंह, सूर्यबली सिंह, चंद्रबली सिंह, सुरेश शर्मा, अनुज शर्मा, अभय शर्मा हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



