अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 27 दिसम्बर 2025: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुई सड़क हादसे में दो दोस्तो की दर्दनाक मौत हो गई । दोनों दोस्तो की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष लगभग 19 वर्ष और अभय लगभग 26 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कृष और अभय किसी प्राइवेट कंपनी में काम भी करते थे।कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ खाना खाने निकले थे। देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर ही गिर कर बुरी तरह घायल हो गए ।
सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया हालांकि इलाज के दौरान दोनों डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया और और इलाके में शोक माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिए ।



