दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 22 अक्टूबर 2023 नबीनगर के मंगल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर मे भक्तों ने देर रात को महा निशा पूजन किया।महानिशा पूजन सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में किए जाने का विधान है।निशा का अर्थ ही होता है रात्रिकाल।इसलिए भक्त देर रात जागकर मां जगदम्बे की विशेष पूजा करते है और अनुष्ठान कर माता को प्रसन्न किया जाता है।आचार्य रविन्द्र पाण्डेय ने पूरे विधि विधान से भक्त रिंकू अग्रवाल,रामचंद्र जायसवाल,चंदन सोनी,संतोष गुप्ता,निरंजन सोनी,कृति सोनी ,राजकुमारी,रश्मि प्रिया अग्रवाल , अनन्या गर्ग,सुप्रिया गर्ग ,को महानिशा पूजन कराया।इस दौरान भक्तो ने नारियल का बली चढ़ाया और 108 द्विपो को भी प्रज्वलित किया।भक्ति के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।
मौके पर संजीव अग्रवाल, अनील कुमार,रीमा अग्रवाल,उत्कर्ष गर्ग, भाष्कर गर्ग,अरुण गुप्ता,शंकर मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



