समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र 32 के आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी धरम भार्गव इन दिनों मस्तूरी क्षेत्र में केजरीवाल सरकार की योजनाओं को लोगों को बताते हुए एवं विकास कार्यों का गारंटी देते हुए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्राम पंचायत में संघन चुनाव प्रचार कर रहे हैं साथ ही छत्तीसगढ़ के विधानसभा मस्तूरी के ग्रामीणों के पास क्षेत्रों में जाकर आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित वादों को याद दिलाते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने एवं गरीबों के हित में कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से विजई बनाने के लिए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैटरी ,अकोला,नवागांव,सुलोनी, मड़ाई,बिटकुला जूहली में जनसंपर्क करते हुए छत्तीसगढ़ सहित मस्तूरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



