google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को रामेश्वर क्षेत्र बरेमा,जंसा,खेवली,लहिया सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से ग्रामीण क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।पंचकोसी मार्ग के किनारे बरेमा गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।

दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं।श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया।भक्तों के सुगम दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें बनाईं।वही रामेश्वर मां दुर्गा और मां तुलजा देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रोशनी से सजाया गया था। यहां दुर्गा सप्तशती पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसी आस्था के साथ पूरे नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)