समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर आज रामेश्वर-हरहुआ ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया।क्षेत्र के बरेमा गांव स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर,भाऊपूर, पेडुका, खेवली,रामेश्वर हनुमान मंदिर ,हरहुआ ,आयर में भगवान का श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन किया गया। बरेमा प्राचीन हनुमान मंदिर में हरियाली श्रृंगार के बाद सुंदर काण्ड का पाठ और शाम को भजन कीर्तन का अयोजन किया गया। रामेश्वर तीर्थधाम में बड़े व छोटे हनुमान जी की भव्य श्रृंगार ,भटौली,आयर महावीर मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ दर्शन व प्रसाद वितरीत किया गया।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी,पंडित आदर्श तिवारी ने हनुमान जी के शक्ति आराधना पर कथा श्रवण कराया।रामेश्वर में चिंटू गुरु, बबलू पांडेय,डॉ0 आर0 के0 सिंह,के0एल0 पथिक,प्रधान घनश्याम सिंह यादव, रामगोपाल चौरसिया ,डॉ0रामप्रसाद, रोहित तिवारी,अनिल गुप्ता, बरेमा में
रंजीत तिवारी,किशन तिवारी,शुभम, दाऊ तिवारी,धीरज तिवारी,शिवम,आशु तिवारी,आजाद सिंह,विनोद सिंह,हेमंत,रितेश,नवीन सिंह भटौली में अंजनी पंडा सहित अन्य भक्त जनों ने दर्शन कर प्रसाद वितरण किया।जय बजरंगबली ,जय हनुमान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।देर रात तक बरेमा प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित भजन में भक्त झूमते नजर आए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



