google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रृंगार के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े भक्तजन।

*हरहुआ हनुमान मंदिर पर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज रविवार को हरहुआ क्षेत्र में हनुमान जन्म उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।हरहुआ चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर में प्रधान सिंहापुर के पूर्वजों द्वारा मनाई जाने वाली जन्मोत्सव को अमित सिंह द्वारा बृहद श्रृंगार कर भजन कीर्तन संग भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया गया।जय श्री राम सेवा समिति के वीरेन्द्र गुप्ता, अभय मौर्या, विशाल पटेल,सचिन दुबे,मनोहर पटेल ,अमलेश मौर्य,गिरीश पांडेय, राघवेंद्र भारद्वाज व जयप्रकाश, दिवाकर सिंह,कैलाश दुबे समेत भक्तजनों ने ग्रामीणों संग दर्शन कीर्तन कर प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद पाने के लिए रामसिंहपुर ,सिंहापुर ,धनेसरी
बैजलपट्टी, चन्दीपट्टी,मंसापुर ,कोइराजपुर ,वाजिदपुर, नैपुरा सहित कई अन्य गांवों से हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के भटौली,श्री वरद आंजनेय हनुमान मंदिर काजीसराय, सातो महुआ हनुमान मंदिर पर भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ‘अजय’ न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर के एमडी डॉ0 अनिल कुमार यादव द्वारा हनुमान जी का श्रृंगार कर भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया। आयर,बेलवरिया हनुमान मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में हनुमान जी का श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन धूमधाम से किया गया।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी,प0 कैलाश दुबे,पं0 आदर्श तिवारी ने हनुमान जी के शक्ति आराधना पर कथा श्रवण कराया।
जय बजरंगबली ,जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।देर रात तक हरहुआ में आयोजित भजन कीर्तन में भक्त झूमते नजर आए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)