google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जादूगोड़ा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरु तेग बहादुर की शहीदी जागृति यात्रा का हुआ स्वागत

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 24 सितंबर 2025:–आज शाम ठीक 4:30 के आसपास जादूगोड़ा मोड चौक में गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहीदी शताब्दी समर्पित जागृति यात्रा
पहुंची। इस यात्रा में पूरे जादूगोड़ा वासियों, सिख संगत ने जागृति रथ का दर्शन किया, सिख पंथ के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहीदी शताब्दी पर्व भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला की शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा को देखने के लिए लोगों का काफी भीड़ उमर पड़ा। पालकी साहिब बस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप और गुरु साहिब के पुरातन शस्त्र विराजमान थे। बता दे की श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित पटना साहिब से 17 सितंबर को निकलने वाली शहीदी जागृति यात्रा 24 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचना है। शहीदी जागृति यात्रा का जोरदार स्वागत एवं बेहतर तरीके से करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संस्थाएं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें 24 सितंबर को खड़कपुर से जमशेदपुर आने वाली शहीदी जागृति यात्रा को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने की विचार विमर्श किया गया सर्वप्रथम 24 सितंबर 25 सितंबर एवं 26 सितंबर को कहां-कहां जागृति यात्रा को ले जाया जाएगा इसका रूट तय किया गया जिसमें 24 सितंबर को खड़कपुर से सुबह 9 बजे घाटशिला के लिए रवाना होना था और लगभग दोपहर 12 बजे घाटशिला गुरुद्वारा पहुंचना था। उसके बाद जादूगोड़ा होते हुए सुंदर नगर गुरुद्वारा सुंदर नगर रोड होते हुए करंडी होते हुए गोल पहाड़ी चौक पहुंचेगी यहां पर गोल पहाड़ी सरजामदा परसुडी गुरुद्वारा कमेटिया संयुक्त रूप से जागृति यात्रा का स्वागत करेंगे वहां से रेलवे स्टेशन के नजदीक कीताडी गुरुद्वारा एवं बागबेड़ा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद स्टेशन रोड बाबू कुंवर सिंह चौक से शहीद भगत सिंह चौक जुगसलाई रेलवे फाटक होते हुए गुरुद्वारा साहब बिष्टुपुर पहुंचेगी वहां गुरुद्वारा कमेटी भव्य स्वागत करेगी इसके आसपास खालसा क्लब के नजदीक गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी स्वागत करेगी, बैठक में तय किया गया कि जहां-जहां से पालकी साहब रवाना होगी वहां पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे और जगह-जगह स्टॉल लगाए जाएंगे,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)