चैयरमैन हरिनारायण गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
समाज जागरण
कलान / शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र के गांव कुंडरिया निवासी पूर्व प्रधान पुष्पेन्द्र गुप्ता ने कलान में अरिल नदी के पास शुभ कृषि यंत्र का शुभारंभ किया।जिसका उद्घाटन कलान के नगरपंचायत अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता ने फीता काट कर किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंजाब से आए कंपनी मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने किया। कंपनी मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने किसानों को बताया कि हमारे कंपनी में तरह तरह कृषि यंत्र मौजूद हैं।जो नगद व फाइनेंस सुविधा मे उपलब्ध है। वहीं शुभ कृषि यंत्र के प्रोपराइटर पुष्पेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मेरे क्षेत्र के लोगों को कृषि यंत्र जैसे कल्टीवेटर,रूटावेटर,हायरो,एव अन्य तमाम कृषि यंत्र लेने के लिए जलालाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद जाना पड़ता था। लेकिन अब किसानों के हित के लिए मैंने कस्बा कलान में कृषि यंत्र की तमाम छोटे-बड़े उपकरण मिल सकेंगे।जो नगद और फाइनेंस सुविधा मे उपलब्ध है। वहीं पुष्पेंद्र गुप्ता ने पत्रकार फुरकान खांन व राकेश कुमार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो का माला पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। वहीं मौके पर प्रधान विक्की खां, कमरुल हसन, अवधेश शुक्ला, सभासद पति मोहम्मद उमर उस्मानी, सभासद दीपक नंदवंशी एवं सैकड़ों की तादात में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



