google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों को बैंक के खातों से पीएफएमएस के माध्यम से धान क्रय के 48 घंटो के अन्दर होगा भुगतान



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
27 नवंबर को जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में “जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” एवं “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, 2023 में अब तक कुल 7435 लाभुकों के द्वारा आवेदन किए है, जिसके आलोक में 6492 लाभुकों को गैस कनेक्शन निर्गत की कार्रवाई की जा रही है। तथा 943 लाभुकों का आवेदन लंबित है। गैस एजेन्सी के किशनगंज जिले के अध्यक्ष को अविलंब लंबित आवेदन के निष्पादन कराने हेतु संबंधित गैस एजेन्सी से समन्वय स्थापित कर निष्पादित कराने हेतु निर्देशित किया गया।वर्तमान वितरण चक्र माह नवम्बर 2023 में अब तक 90.04 प्रतिशत लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करा दिया गया है। खाद्यान्न वितरण में किशनगंज जिला 20 स्थान पर है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी जन
वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि आज की तिथि तक 2944.2 MT धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि क्रय किये गये धान के मूल्य के लिए किसानों को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के द्वारा सहकारिता बैंक के खातों से PFMS के माध्यम से क्रय के 48 घंटो के अन्दर भुगतान की व्यवस्था नामित खातों में की जाय किसी भी परिस्थिति में किसानों से क्रय किये गये धान का बकाया नहीं रखा जाएगा और न ही किसी अन्य खाते में या नकद भुगतान किया जाएगा।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी किशनगंज जिला प्रबंधक रा.खा.निगम किशनगंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा.खा.निगम किशनगंज आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)