संवाददाता शाहजहांपुर
तिलहर/शाहजहांपुर दि किसान सहकारी चीनीमिल तिलहर के समस्त कैजुअल कर्मचारियों ने कैजुअल शब्द हटाकर न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी,वेतन वृद्धि व घोषित अवकाश दिलाने की मांगों को लेकर धरनाप्रदर्शन शुरू किया।
चीनीमिल तिलहर के कैजुअल कर्मचारियों ने आज दिनांक 02/09/2025 से चीनीमिल प्रशासन के तानाशाही रवैया व अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरनाप्रदर्शन शुरू कर दिया है। धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव संवाददाता को कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी कर्मचारी विगत कई वर्षों से लगातार चीनीमिल में काम करते आ रहे हैं,लेकिन हमें न कोई अवकाश मिलता है और न ही ड्रेस दिलाई जाती है और हम कैजुअल कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।हम कैजुअल कर्मचारियों को अकुशल व कुशल कर्मचारी करके दो भागों में बाट दिया गया है,जिससे हम लोगों के साथ भेदभाव करके शोषण किया जाता है। अपनी मनमर्जी से चीनीमिल कुछ कर्मचारियों को 265रु०/दिन व कुछ कर्मचारियों को 300रु०/दिन के हिसाब से वेतन देता है। हम कर्मचारियों को अकुशल व कुशल भागों में अपनी मनमर्जी से बांट देता है।चीनीमिल का कोई मानक नहीं है,जिसको पूरा करने वाला कर्मचारी कुशल होगा और जो मानक पूरा नहीं करेगा वह अकुशल होगा। चीनीमिल कुछ कर्मचारियों को 265रु०/दिन व कुछ कर्मचारियों को 300रु०दिन के हिसाब से वेतन देता है। जबकि सभी कर्मचारी समान रूप से कार्य करते हैं,लेकिन चीनीमिल प्रशासन अपने चहेते कर्मचारियों को 300 व अन्य कर्मचारियों को 265रु०/दिन देता है। इस तरह से कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यदि जो भी कर्मचारी इस भेदभाव व शोषण के विरुद्ध आवाज उठता है या उच्च अधिकारियों से गुहार लगाता है तो उस कर्मचारी को चीनीमिल से निकाल दिया जाता है।
चीनीमिल सभी कर्मचारियों ने कहा कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जब तक चीनीमिल हम कर्मचारियों को घोषित अवकाश, ड्रेस , कैजुअल शब्द हटाकर न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी व 500रू०/दिन के हिसाब से वेतन की मांगों को पूरा नहीं करेगा,तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



