google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां विषयक संवाद 1 फरवरी को

मधेपुरा ।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में समाजवादी नेता स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर आगामी 1 फरवरी, 2025 (शनिवार) को समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां: तब और अब विषयक एक ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंग्रेजी में अपराह्न 4 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कौन हैं प्रो. आनंद कुमार

प्रो. आनंद कुमार एक प्रमुख भारतीय समाज वैज्ञानिक, राजनीति विश्लेषक और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 1972 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से एम.ए., 1975 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से एम.फिल., और 1986 में शिकागो विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

आपने अपने शैक्षिक कैरियर की शुरुआत बीएचयू से की और जेएनयू से सेवानिवृत्त हुए। प्रो. कुमार को कई देशों में अध्यापन का अवसर भी मिला है। इसके अतिरिक्त, आप आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य रहे हैं और स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में वर्तमान में सक्रिय हैं।

इस संवाद कार्यक्रम में प्रो. कुमार समाजवादी आंदोलन की चुनौतियों पर विचार करेंगे, और यह कार्यक्रम समाजवादी आंदोलन के इतिहास और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्त्वपूर्ण विमर्श प्रस्तुत करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)