google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय ज्ञान परंपरा : समसामयिक संदर्भ विषयक संवाद 31 जनवरी को

टी पी कॉलेज मधेपुरा में आयोजित होगा ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम, प्रमुख वक्ता प्रो. इंदु पाण्डेय खंडूरी

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

बीएनएमयू, मधेपुरा की अंगीभूत इकाई ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में आगामी 31 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को भारतीय ज्ञान परंपरा : समसामयिक संदर्भ विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 03 बजे होगा और इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। संवाद के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) इंदु पाण्डेय खंडूरी, जो हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर-गढ़वाल में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष और एमएमटीटी केंद्र की निदेशक हैं, होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) अम्बिका दत्त शर्मा, जो डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्यप्रदेश) के पूर्व अध्यक्ष और अखिल भारतीय दर्शन परिषद के पूर्व महासचिव हैं, करेंगे।

प्रमुख वक्ताओं का परिचय
प्रो. (डॉ.) इंदु पाण्डेय खंडूरी ने बीएचयू, वाराणसी से स्नात*क, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और जेएनयू, नई दिल्ली से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वह 35 वर्षों से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही हैं।
प्रो. (डॉ.) अम्बिका दत्त शर्मा ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

अब तक हो चुके 14 संवाद
इस संवाद के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा को समसामयिक संदर्भ में समझने और उसके महत्व को बढ़ावा देने का उद्देश्य है। अब तक 14 संवाद आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें देश-विदेश के प्रमुख शिक्षाविद शामिल रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)