google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिलीप जायसवाल ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। हालांकि वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं, इस्तीफा देने से पहले उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का सिद्धांत है, लिहाजा हमने मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। एक व्यक्ति, एक पद वह सिद्धांत है, जिस पर हमारी पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है। मंत्रिमंडल विस्तार सीएम का विशेषाधिकार है। असल में भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है कि एक व्यक्ति एक ही पद पर रहेगा। दिलीप जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लिहाजा ये पहले से तय था कि उनको किसी एक पद से इस्तीफा देना होगा, क्योंकि इसी वजह से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह ही जायसवाल को कमान मिली थी। आज या कल नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से 3 और जनता दल यूनाइटेड के कोटे से 2 नए मंत्री बन सकते हैं। पहले से ही 6 मंत्री पद खाली है, जायसवाल के इस्तीफे के बाद 7 नए मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में बीजेपी कोटे से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पिछले साल 25 जुलाई को डॉ। दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने सम्राट चौधरी की जगह ली थी। कोसी-सीमांचल से आने वाले 61 वर्षीय दिलीप जायसवाल विधान परिषद के सदस्य हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)