google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर भाजपा नगर मंडल की बैठक मे की गई आगामी कार्यक्रम पर चर्चा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 29 अगस्त 2023 आज भाजपा नगर मंडल नबीनगर का बैठक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी वैभव विकास उर्फ टैगोर जी शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश साह ने किया।बैठक मे सर्वप्रथम नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी टैगोर जी एवं जिला मंत्री विजेंद्र चंद्रवंशी एवं नगर मंडल प्रभारी विवेक सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए विधानसभा प्रभारी ने बताया कि हमें एक सप्ताह के अंदर सभी बूथ पर बी एल ए 2 बना लेना स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के घर से मिट्टी लेने के बाद अब भारत के हर नागरिक के घर से मिट्टी लेना है ।साथ ही विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर भी चर्चा किया गया।कार्यक्रम में कुटुंबा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, समरेंद्र सिंह, नगर मंत्री सुरेश सोनी, कोषाध्यक्ष रामकुमार, सहकारिता प्रकोष्ठ अनिल सिंह, टंडवा मंडल का पूर्व महामंत्री अनिल पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)