समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)21फरवरी2023:-आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ और संचालन जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र (से.नि.) ने किया। 12 फरवरी से प्रारंभ, धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की गति पलामू में अभी धीमी है। आज के बैठक में प्रखंड पालकों को अपने-अपने प्रखंड में अभियान की गति तेज करने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि, निर्धारित तिथि, 26 फरवरी 2023 तक यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न की जा सके। बैठक में बजरंग दल के मेदनी नगर के
नगर समिति का विस्तार भी किया गया। संदीप कुमार गुप्ता को बजरंग दल नगर संयोजक, अमलेश पासवान, दिलीप गिरी, और संजीव कुमार बंटी को नगर सह संयोजक, संजीव कुमार को नगर गौरक्षा प्रमुख, तथा, अमन राज को नगर विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। विकास कुमार दुबे, अविनाश कुमार, शक्ति चंद्रवंशी और प्रकाश कुमार को बजरंग दल नगर समिति के कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र (से. नि.) ने बताया कि कल प्रांत बजरंग दल संयोजक माननीय दीपक ठाकुर जी पांकी आ रहे हैं। प्रांत संयोजक जी प्रभावित लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लेंगे। जिला विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की एक छोटी टीम भी कल पांकी जाएगी। उन्होंने प्रशासन के द्वारा लागू किए गए सभी प्रकार के निषेधाज्ञा और प्रतिबंधों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से इस दौरे को संपन्न किया जाएगा।
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू परिषद के पलामू उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ, अजीत पाठक, जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, नगर बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, बालोपासना सह प्रमुख विकास कुमार कश्यप, सुरक्षा प्रमुख नवेंदु त्रिपाठी, सुरक्षा सह प्रमुख कमल जीत पाण्डेय, परावर्तन प्रमुख सावन हिंदू, नगर बजरंग दल सह संयोजक अमलेश पासवान, दिलीप गिरी, संजीव कुमार बंटी, नगर गौरक्षा प्रमुख संजीव कुमार साव, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन राज, नगर बजरंग दल कार्य समिति सदस्य विकास कुमार दुबे, अविनाश कुमार, शक्ति चंद्रवंशी और प्रकाश कुमार विश्वकर्मा, नवनीत कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार इत्यादि की सहभागिता रही।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








