google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक प्रबंधकों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की बैठक

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
7 अगस्त। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों और प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए सचिव ओम शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है, जिससे आम लोगों को लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके।


उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बैंक ऋण से संबंधित बकायेदारों को अधिक से अधिक संख्या में नोटिस भेजकर राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही बैंकों से अपने-अपने स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्राहकों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने का भी आग्रह किया।


सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से एक ओर न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम होता है, वहीं दूसरी ओर बैंकों को भी फंसी हुई ऋण राशि (एनपीए) की वसूली में सुविधा मिलती है।


बैठक में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)