google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आज

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

बिलासपुर ।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत राज्य की रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों को प्रोत्साहन, सम्मान एवं पुरस्कार देने हेतु राज्य, जिला एवं जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 मई को जिले के चारों विकासखण्डों में किया जाएगा। बिल्हा ब्लॉक में जानकी मंदिर दोमुहानी ग्राम मटियारी में, कोटा ब्लॉक में सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल करगीरोड कोटा में, इसी प्रकार मस्तूरी और तखतपुर ब्लॉकों में भी रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंडलियों को चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई को किया जाएगा। विजयी टीम राज्य स्तर पर 27 मई से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेंगी। जिला स्तर पर विजयी टीम को 50 हजार रूपये और ब्लॉक स्तरीय विजेता टीम को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)