google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश, गठित टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित टीमों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध परिवहन और खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बालू और गिट्टी से संबंधित जिन पट्टों की अवधि समाप्त हो चुकी है और उनका संचालन नहीं हो रहा है, उनके लिए नया विज्ञापन जारी कर नए पट्टे आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। राजस्व की वसूली प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित की जाए, इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि खनन पट्टों से संबंधित जो भी फाइलें उनके पास लंबित हैं, उनका निस्तारण समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खनन विभाग और ए.आर.टी.ओ. को ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों की प्रभावी ढंग से जांच करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को खनन पट्टों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)