ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। शक्तिनगर में सोमवार दोपहर एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से रेलवे पटरी पर लेट गया। सूचना मिलने पर शक्तिनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आ रही ट्रेन को रुकवाकर युवक की जान बचाई। यह घटना खड़िया के पास हुई। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से दोपहर लगभग 1:55 बजे अत्यंत गंभीर सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें बताया गया कि खड़िया निवासी संतोष केशरी (42) आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए शक्तिनगर पुलिस टीम डायल-112 टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दूर से आ रही ट्रेन को रुकवाया और युवक को सुरक्षित पटरी से हटाया। युवक को सकुशल थाने लाया गया, जहां उसके परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए युवक को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से एक व्यक्ति का जीवन बच गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की गई। जान बचाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, कांस्टेबल अक्षय यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सरोज और होमगार्ड चालक नागेंद्र नाथ चौबे शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



