दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी को बालू की कालाबाजारी व अवैध स्टॉक पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल-पुलियों के आसपास नदियों से बालू उठाव रोकने हेतु औचक निरीक्षण करने को कहा। सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
उपायुक्त ने साफ किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर नियमों के अनुरूप कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनन, पुलिस, वन, परिवहन व प्रदूषण नियंत्रण विभागों को आपसी तालमेल बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन चेकनाका का औचक निरीक्षण करने और सीसीटीवी फुटेज जांचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस आपसी समन्वय से छापेमारी कर अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



