गुड़गांव। खेल, तकनीक और मनोरंजन की दुनिया में एक नई शुरुआत करते हुए हरियाणा के गुड़गांव में भारत के पहले ‘साइबर सॉकर’ स्टेडियम प्रदर्शनी ‘डिस्ट्रिक्ट ज़ीरो’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कैंटाबिल इंडिया द्वारा प्रायोजित इस अनूठी प्रदर्शनी की परिकल्पना युवा उद्यमी रवि सिंह ने की है, जिसका उद्देश्य खेल, गेमिंग, स्वास्थ्य, भोजन और लाइफस्टाइल को एक ही मंच पर लाना है।
जेएमडी सबुरियो-2, सेक्टर-67, गुड़गांव में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अतिरिक्त आयकर निदेशक (IRS) अमन प्रीत और ‘वुमन ऑन टॉप’ की संस्थापक शालिनी अरोरा कोचर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ‘डिस्ट्रिक्ट ज़ीरो’ खेल मनोरंजन का एक नया मॉडल प्रस्तुत करता है, जिसे ‘थर्ड वे ऑफ स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट’ के रूप में विकसित किया गया है। यह अवधारणा पारंपरिक स्टेडियम में बैठकर मैच देखने और केवल स्क्रीन पर आधारित ई-स्पोर्ट्स से अलग है। इसमें आम लोग, गेमर्स और परिवार के सदस्य स्वयं प्रतियोगी बनकर विशाल खेल मैदान में हाई-टेक मशीनों को नियंत्रित करते हुए रोमांचक मुकाबलों का हिस्सा बन सकते हैं।
प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण ड्रोन सॉकर लीग और आरसी कार सॉकर लीग रहे। आधुनिक तकनीक से लैस इन प्रतियोगिताओं ने खेल प्रेमियों और युवाओं को रोमांच का नया अनुभव दिया।
कार्यक्रम में मनोरंजन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रतिष्ठित ब्रांड भी शामिल हुए। इनमें डिवाइन मैजिक, एकमैन, प्राणा और गग्गू गो प्रमुख रहे, जिन्होंने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।
आयोजकों का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट ज़ीरो का उद्देश्य भारत में खेल और गेमिंग को नई दिशा देना है, जहां तकनीक और वास्तविक खेल का अनूठा मेल युवाओं, परिवारों और खेल प्रेमियों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा। यह पहल भविष्य में स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
DistrictZero #CyberSoccer #Gurugram #GamingIndia
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



