समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
जिले में स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल, राजातालाब की कक्षा 12वीं (जीवविज्ञान वर्ग) की छात्रा दिव्यांका सिंह ने बाल कवि सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए दिव्यांका सिंह को ₹30,000 (तीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 19 दिसम्बर 2025 को आयुक्त कार्यालय, वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर दिव्यांका सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली है।वाराणसी पब्लिक स्कूल, राजातालाब सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहा है और इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करती हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



