दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के काला पहाड़ स्थित कैप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 62वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 29वीं बी कंपनी परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बल के अधिकारियों, जवानों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का उद्घाटन 29वीं बी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट शिवराम कृष्णा, कमांडेंट मधुकर अमिताभ एवं हरिहर उरदाना पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट शिवराम कृष्णन ने एसएसबी के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र की सुरक्षा में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।अधिकारियों ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सद्भाव और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



